एनएमडीसी स्टील प्लांट हादसा: पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत…

लोक जगत, बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग स्थित नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है। काम के दौरान गर्म पिघले लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आने से 31 वर्षीय ऑपरेटर मंगल साय की दर्दनाक मौत हो गई।

यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब प्लांट में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। मृतक मंगल साय बस्तर के देवड़ा गांव का रहने वाला था। साथी कर्मचारियों के मुताबिक, हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को भी उन्हें बचाने का मौका नहीं मिला। अत्यधिक तापमान के कारण उनकी मौके पर ही जान चली गई।
हादसे के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है कि यह तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा में चूक। इस दुर्घटना ने प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *