छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं की समय-सारणी जारी, जानिए तारीखें…

लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

0 कक्षा 12वीं की परीक्षाएं: 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। शुरुआत हिंदी विषय से होगी।
0 कक्षा 10वीं की परीक्षाएं: 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। शुरुआत तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू आदि) से होगी।
0 परीक्षा का समय: सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।
इसके अलावा, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जो 12 मार्च से शुरू होगी।

ज़रूरी निर्देश:
0 विद्यार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर बैठना होगा।
0 सुबह 9:10 बजे प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए और 9:15 बजे से उत्तर लिखने के लिए समय मिलेगा।
0 यदि परीक्षा के दौरान कोई शासकीय या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारियों के लिए परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *