दीपावली और राज्योत्सव पर रायपुर में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने चलाया 36 प्रमुख पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान…

लोक जगत, रायपुर। आगामी दीपावली त्यौहार और 1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत रायपुर के तीनों जोन (नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट) में शाम 7 से रात 10 बजे तक सघन जांच की गई। पुलिस बल ने शहर के 36 संवेदनशील और प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की बारीकी से जांच की व संदिग्धों से पूछताछ की।

इन प्रमुख स्थानों पर रही नाकेबंदी:
0 नॉर्थ जोन: वी.आई.पी. तिराहा, शंकर नगर, भनपुरी, भारत माता चौक, सरोरा समेत प्रमुख इलाके।
0 सेंट्रल जोन: जय स्तंभ, कालीबाड़ी, तेलघानी नाका, जयहिंद चौक, फुंडहर और अम्बुजा चौक।
0 वेस्ट जोन: आजाद चौक, महादेवघाट, टाटीबंध, संतोषी नगर, सरोना व एक्सप्रेस-वे।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के सीजन में बाजारों की भीड़-भाड़ के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है।

पुलिस की अपील:
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहरवासियों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *