लोक जगत, रायपुर। तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने सुभाष नगर (देवार पारा) इलाके में छापेमारी कर नशे की बिक्री व सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशे से जुड़ी शिकायतों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या अपराध की आशंका को देखते हुए इन सभी के खिलाफ नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं।
इन 17 लोगों पर हुई कार्रवाई:
भरत वर्मा (18), गिरिशा चौहान (18), पिदु वर्मा (28), पप्पन साहू (30), गोपाल तेलासी (23), हुसैन कुलहरिया (19), बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया (45), हिम्मत चौहान (35), जुगराज जुगनिया (28), कबीर सोनी (28), अंकित ध्रुव (24), बलजीत कुलहरिया (32), मोहित कुलहरिया (19), सिंह साहू (19), भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी (38), चंदन पाल (18) और अमन गोपाल (21)।
पुलिस के अनुसार, इलाके में अवैध नशे के कारोबार और सेवन पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।








Leave a Reply