लोक जगत, रायपुर। प्रदीप मिश्र। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रविशंकर वि वि के वरिष्ठ अधीक्षक अमरनाथ पाठक जी वित्त विभाग सेवानिवृत हुए।
आप रविशंकर वि वि में विभिन्न विभागों में दिये गए विभिन्न कार्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह किया l

“छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ” के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि वित्त विभाग में एक गरिमामयी सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ, के महासचिव शिरीष त्रिवेदी, कुलसचिव डा. शैलेंद्र पटेल, वित्त नियंत्रक अखिलेश्वर तंवर, सेक्शन आफिसर दुलारी ठाकुर, डा राजीव चौधरी जी,प्रभात झा, गिरीश सेन, डा अशोक देवांगन डा अर्चना शर्मा, अलका लकड़ा, श्याम सोनेकर, विवेक शर्मा, सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप सर जी, डा नरेंद्र वर्मा उप कुल सचिव, डा नितेश मिश्रा, डा भेख लाल सोनेकर, अनुसूचीत जाति जनजाति परिषद के अध्यक्ष जीवन लाल सिरदार, दीपेंद्र दुबे, माया चौधरी, थानेश्वेर इंगले, यज्ञवल साहू, पुष्कर दीवान, नरेश बंजारे, आदि उपस्थित थे बिदाई समारोह के हाल में खचाखच भरे माहोल में वि वि से सेवानिवृत होने वाले पाठक जी को उनके नये पारी की शुरुवात शानदार रूप से करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे बधाई दी गई।
प्रदीप मिश्र ने बताया कि बिदाई समारोह का संचालन श्रीमती दुलारी ठाकुर वित्त विभाग की सेक्शन आफिसर के द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया श्री पाठक जी के बिदाई समारोह में उनके परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिभा पाठक, पुत्र अभिषेक पाठक, पुत्र वधु श्रीमती अंजली पाठक और अनुज पाठक उक्त बिदाई कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे
उपस्थित कर्मचारियों और वित्त विभाग के द्वारा पाठक जी को बुके, शाल, श्रीफल, मोमेंटों आदि देकर उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किये।








Leave a Reply