मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत सांई नगर स्थित पॉम रेसीडेंसी खण्डहर में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखें हुए हैं तथा उसकी अवैध बिक्री करने के उद्दश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य बताए गए स्थान पर पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, जिसके दौरान कुल 03 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर सभी तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आयुष दुबे, अदनान खान एवं अब्दुल रेहान होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद होना पाया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगदी रकम 13,000/- रूपये, 04 नग आईफोन/मोबाईल फोन तथा मोपेड क्रमांक सी जी 04 एम डब्ल्यू 2906 जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी…

अब्दुल रेहान पिता अब्दुल हफीज उम्र 19 वर्ष निवासी धोबी गली बैजनाथ पारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।

आयुष दुबे पिता संजय दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी पंचशील नगर जी 25 थाना सिविल लाईन रायपुर।

अदनान खान पिता कमर खान उम्र 22 वर्ष निवासी नूरजहां होटल के पास चिनार टेलर्स के सामने बैजनाथपारा थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *