लोक जगत, रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 967/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के अनुसार आरोपी एवं पीड़िता पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी द्वारा पीड़िता को प्रेम करने एवं शादी करने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। दिनांक 10.09.2026 को आरोपी पुनः पीड़िता को शादी करने का भरोसा दिलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके पश्चात पीड़िता द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई एवं थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जिसके क्रम में थाना खमतराई द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए एवं आरोपी की पतासाजी की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी…
प्रमोद निषाद पिता दौलतराम निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी रावांभाठा, जिला रायपुर।
आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







Leave a Reply