मुंगेली: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी का हंगामा, जज को धमकी देने पर एफआईआर दर्ज…

लोक जगत, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी पर लाए गए एक आरोपी ने जमकर उपद्रव किया। ट्रक चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने कोर्ट रूम में नाम पूछने पर बदतमीजी की और अचानक कटघरे से कूदकर जज के डायस के पास पहुंच गया।

आरोपी ने वहां तोड़फोड़ की कोशिश करने के साथ ही पीठासीन अधिकारी और अदालत के कर्मचारियों को अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और वह पुलिस की हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *