,

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by

अम्बिकापुर। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा एवं आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त अम्बिकापुर अंतर्गत केदारपुर निवासी किरन सोनवानी (उम्र 29 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब तथा नवागढ़ वार्ड क्रमांक 41 निवासी शिवानी (उम्र 29 वर्ष) के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अपराध गैर-जमानती पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद, गंभीर साय, चंद्रिका प्रसाद पटेल, आरक्षक सौरभ जायसवाल तथा महिला नगर सैनिक गीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories