मौदहापारा क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Posted by

आरोपी है रेलवे स्टेशन पार्किंग का कर्मचारी

रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साहू निवासी बजरंग नगर, आमापारा, थाना आजाद चौक, रायपुर ने थाना मौदहापारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.06.2024 को उसका मित्र दिनेश सिंह ठाकुर उसकी एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल जे 1434 से कादर चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। रात्रि लगभग 8ः00 बजे उसने वाहन को दुकान की बाउंड्री के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया, वापस आकर देखा तो खड़ी किये स्थान पर उक्त वाहन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 194/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में विकास जंघेल को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी विकास जंघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल जे 1434 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – विकास जंघेल पिता स्व. दुर्गा प्रसाद जंघेल उम्र 24 वर्ष निवासी स्टेशन चौक लोधीपारा थाना गंज रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories