लोक जगत, रायपुर। राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित एक फूड पार्क में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते लपटों ने आसपास की छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे पूरी तरह जल गईं। आगजनी के दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं है, हालांकि दुकानों के जलने से लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








Leave a Reply