रायपुर: दिसंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी सीधे 4% की छूट, निगम ने शुरू की आसान भुगतान सुविधाएं…

लोक जगत, रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने नागरिकों को संपत्ति कर के भुगतान में बड़ी राहत देते हुए विशेष छूट की घोषणा की है। जारी सूचना के अनुसार, जो करदाता दिसंबर तक अपने संपत्ति कर का भुगतान करेंगे, उन्हें सीधे 4% की छूट प्रदान की जाएगी।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने भुगतान प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने पर जोर दिया है।

करदाताओं को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:
. 24×7 सुविधा: नागरिक कहीं से भी और किसी भी समय अपना संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।
. डिजिटल व अन्य माध्यम: कैश, यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग तथा स्मार्ट चैटबॉट पर QR कोड स्कैन करके सुरक्षित और तेज भुगतान किया जा सकता है।
. WhatsApp और चैटबॉट: सहायता व जानकारी के लिए WhatsApp और चैटबॉट से तुरंत जुड़ने की सुविधा दी गई है।
. ऑफलाइन केंद्र: निकटतम जोन कार्यालय अथवा चॉइस सेंटर के माध्यम से भी संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।

संपर्क और सहायता…
नगर निगम ने करदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 7247753208 और आधिकारिक वेबसाइट mcraipur.in उपलब्ध कराई है, जिस पर संपर्क कर नागरिक आवश्यक मदद ले सकते हैं।

निगम ने “आपका कर, हमारे शहर का विकास — स्वच्छ • सुंदर • समृद्ध रायपुर” के संदेश के साथ नागरिकों से समय पर कर जमा कर शहर के विकास में भागीदार बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *