शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाले प्रकरण के फरार आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। प्रार्थी कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू पिता रमेश मरकाम पता अन्नपूर्णा माता मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी एवं उसके साथी द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांग करने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपीगणों द्वारा गंदी-गंदी गाली गलौज का लोहे की पाइप से प्रार्थी को मार कर चोंट पहुंचने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 212/26 धारा 119(1),296,3(5)
BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी पंकज बर्वे घटना दिनांक से फरार था जिसकी पता साजी कर विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपी को पूर्व में चाकू बाजी के मामले में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी…
(01) पंकज बर्वे पिता मानिकचंद बर्वे उम्र 19 साल शिव नगर हांडीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *