लोक जगत, रायपुर। पिछले 7 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में लगातार सक्रिय रहकर छात्र और युवा हित के लिए संघर्ष करने वाले शाहिद खान ने यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के आगामी संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश महासचिव पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरे है।

एनएसयूआई में अपने कार्यकाल के दौरान शाहिद खान ने हमेशा छात्रों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके इस 7 वर्षीय निरंतर संघर्ष, मजबूत संगठन क्षमता और युवाओं के बीच पकड़ को देखते हुए उन्हें यूथ कांग्रेस में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए शाहिद खान ने कहा, “मैंने पिछले 7 वर्षों में एनएसयूआई के माध्यम से युवाओं की आवाज बुलंद करने का काम किया है। अब मेरा उद्देश्य यूथ कांग्रेस के मंच से प्रदेश भर के युवाओं को एक नया नेतृत्व देना, उनके हक की लड़ाई लड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।”
शाहिद खान ने प्रदेश के समस्त युवा साथियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील की है।








Leave a Reply