रायगढ़। जिले के एक्सिस बैंक में डकैती का मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जहां डकैतों ने बैंक मैनेजर के साथ हाथापाई कर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी और सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत कुल कीमत 5 करोड़ 62 लाख 55 हजार 170 रुपये का आंकलन किया है. पुलिस ने डकैती के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला रायगढ़ के एक्सिस बैंक का है. जहां सुबह के 9 बजे कुछ डकैत ग्राहक बनकर बैंक में करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जहां बैंक मैनेजर के साथ डकैतों ने मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया, जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हुए थे. अब पुलिस ने मामले का खुलासे करते हुए बताया है कि, फॉरेंसिक टीम और बैंक के ऑपरेशन मैनेजर की निगरानी में लूट की रकम की गणना की गई है. जिसमें 4 करोड़ 19 लाख 46 हजार की नगद राशि और 78 पैकेट्स में लोन के लिए गिरवी रखवाए गए कुल 2.917 किलोग्राम के सोने के आभूषण है, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 43 लाख 9 हजार 170 रुपए है. वहीं कैस और सोने को मिलाकर 5 करोड़ 62 लाख 55 हजार 170 रुपए का आंकलन किया गया है.
एक्सिस बैंक में 5 करोड़ की डकैती मामले में खुलासा, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply