5 साल के मासूम ने रखा पहला रोज़ा, सभी के लिए दुआ ए खैर की…

Posted by

 
रायपुर। रमज़ान मुबारक के मुकद्दस महीने पर सिर्फ 5 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद अक़दस मौदहापारा रायपुर ने आज 29 वाँ रोजा रखा और सभी के लिए दुआ ए खैर की। बता दें कि मोहम्मद अक़दस पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के पोते और उनके बड़े भाई मरहूम मोहम्मद अख्तर (छत्तीसगढ़ डीजल) के बेटे मोहम्मद अशरफ के बेटे है। बच्चे की वालिदा आफरीन फातिमा ने उन्हें पहला रोज़ा मुकम्मल कराया और अल्लाह पाक की बारगाह में सभी के लिए दुआ ए खैर की।
उक्त जानकारी मोहम्मद अक़दस के मामा मोहम्मद सफदर द्वारा दी गई है। इस मौके पर तमाम अहले खाना ने मासूम मोहम्मद अक़दस को मुबारकबाद दी और बेहतर मुस्तकबिल के लिए दुआएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *