93 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में SBI के पूर्व मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार…

लोक जगत, कोरबा। जिले की बाल्को स्थित SBI शाखा के पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को ACB-EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2018 से 2019 के बीच कथित तौर पर फर्जी वाउचर के जरिए बैंक से 93,60,797 रुपये निकालकर अपनी पत्नी, ड्राइवर और अन्य खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।

वर्ष 2020 में दर्ज शिकायत के आधार पर हुई जांच में कई संदिग्ध बैंक खातों और वाउचर के रिकॉर्ड सामने आए हैं। ACB बिलासपुर की टीम ने आरोपी को झारखंड के दुमका से पकड़कर छत्तीसगढ़ लाया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *