नुआखाई पर अवकाश और भवन निर्माण की पहल से गदगद उत्कल समाज, CM साय का जताया आभार : पुरन्दर मिश्रा

लोक जगत, रायपुर। रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को रायपुर उत्कल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों, आवश्यकताओं एवं सामाजिक हितों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित उत्कल समाज के प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने नुआखाई पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने तथा रायपुर में निवासरत उत्कल समाज के लोगों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज के लिए भवन निर्माण की पहल किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी समाजों की भावनाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं का सम्मान करते हुए निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है। उत्कल समाज ने छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व पर अवकाश की घोषणा समाज की भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

विधायक मिश्रा ने कहा कि रायपुर में उत्कल समाज के लिए भवन निर्माण की पहल भी समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा और आने वाली पीढ़ियां भी अपनी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़ी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व के पश्चात उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर समाज की ओर से उनका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही समाज से जुड़े अन्य विषयों एवं आवश्यकताओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, ताकि उनके निराकरण की दिशा में आगे आवश्यक पहल की जा सके।

बैठक में समाज के वकील तांडी, कैलाश बेहरा, राधे दुर्गा, परेश्वर बाघ, सुन्दर जय तांडी, बगरती सोनी, गोपाल सोना, बसंत गोड, महेश बघेल, खगपति सोनी, संतोष सोनी, प्रकाश जगत, रमन तांडी, माधुरी बघेल, जीतू तांडी, लक्ष्मी नारायण, विजय छुरा, राहुल क्षत्रिय, श्याम डोंगरे, खेमा सागर हिलाया, सोनू चंद बघेल, सुमित खुरा, पिंकी निहाल, प्रशांत जगत, संकेत तांडी, सागर कुम्हार, अशोक बाग, मोहित बघेल, सदाशिव सोनी, शरद जाल, किशोर नायक, बेनु चौहान एवं कन्हैया बाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रायपुर मेलोडी गाड़ा बाजा कल्याण महासंघ के अध्यक्ष बबलू महानंद, सुशांत दुर्गा, प्रीतम तांडी एवं जतिन तांडी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *