लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी मनीष साहू द्वारा थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान शीतला मंदिर, खालबाड़ा, सड्डू के पास मोहल्ले में रहने वाले तरूण जगत ने उसे बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी नाक पर मुक्का मार दिया। इसके बाद आरोपी तरूण जगत प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और पुनः गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार ब्लेड से प्रार्थी पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं कान में चोट आई तथा खून निकलने लगा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 327/26, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से उसकी तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी तरूण जगत को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड जप्त किया गया।
विवेचना के दौरान आहत प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा नाक में फ्रैक्चर होना लेख किया गया तथा चोट को गंभीर प्रकृति का पाया गया। उक्त चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 119(2) एवं 118(2) बीएनएस जोड़ी गई।
गिरफ्तार आरोपी – तरूण जगत पिता त्रिचंद जगत, उम्र 27 वर्ष निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, खालबाड़ा, सड्डू, ब्लॉक नं. 26, थाना विधानसभा, जिला रायपुर।








Leave a Reply