WhatsApp पर जल्द आ रहा नया फीचर: मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं, सिर्फ यूजरनेम से किसी को व्हाट्सऐप पर कर पाएंगे सर्च…

लोक जगत, रायपुर। पंडित यशवर्धन पुरोहित: एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे आप सिर्फ किसी भी यूजर का यूजरनेम डालकर सर्च कर सकते हैं। आपके पास उसका फोन नंबर होना जरूरी नहीं है। यह फीचर यूजर्स को प्राइवेसी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको हर किसी को अपना नंबर देने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सऐप पर आपसे चैट करने के लिए वह यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकता है। यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू होने के बाद अब आप WhatsApp सर्च बार में यूजरनेम सर्च कर सकते हैं। आइये, इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।

यूजरनेम से करें सर्च…
एक्स पर लोकप्रिय टिप्स्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर साफ-साफ दिख रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि व्हाट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से लोग यूजरनेम के जरिए लोगों को सर्च करके उनसे बात कर पाएंगे।
बिना नंबर ऐसे कर पाएंगे बात
फीचर की खास बात तो यह है कि अगर वह व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं भी है, तब भी उसका अकाउंट सामने आ जाएगा और साथ में एक चैट बटन भी दिखेगा। इसका मतलब साफ है कि जिसका फोन नंबर आपके पास नहीं है, लेकिन अगर आपको उसको WhatsApp यूजरनेम पता है तो आप उसे सर्च करके व्हाट्सऐप पर सर्च कर सकते हैं। आपको व्हाट्सऐप सर्च बार में बस @username डालना है और आपके सामने अकाउंट जाएगा
यूजरनेम की के बिना नहीं होगा काम
यूजरनेम से सर्च करने के बाद भी आप सीधे मैसेज नहीं भेज सकते।
WhatsApp इसके लिए उस अकाउंट की यूजरनेम की मांगता है। इसलिए, सिर्फ वही लोग बिना आपका फोन नंबर जाने आपसे चैट शुरू कर सकते हैं, जिन्हें यह की पता होगी। यह अपकमिंग फीचर प्राइवेसी के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि अब आपको अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल, कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *