लोक जगत, रायपुर। थाना क्षेत्र टिकरापारा में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9,000 रुपये कीमत की 90 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 16.200 लीटर) बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे दबिश देकर शेख फारूक उर्फ चिरावटी (उम्र 30 वर्ष, निवासी संतोषी नगर) को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।








Leave a Reply