दो औरतों के विवाद में आशिक की हुई हत्या

Posted by

 रायपुर : आशिक कादिर हत्याकांड का पुलिस ने खुलाशा कर दिया है। इस हत्या में अभी तक की जांच में दोनो पत्नी के बीच के विवाद को कारण माना जा रहा है। मामले में दूसरी पत्नी रानी उर्फ रूबीना और उसके दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक दिन पहले रानी के बेटे का नाम सामने आया था, जिसे पुलिस ने नाबालिग पाया है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती रत्ना सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में दो पत्नियों के बीच का विवाद सामने आ रहा है, हालांकि इसे अंतिम सत्य नहीं माना जा रहा है, इस मामले में छानबीन अभी जारी है। उन्होंने बताया कि रानी का नाबालिग बेटा मौका-ए-वारदात पर मौजूद था, लेकिन वारदात में उसके हाथ होने के साक्ष्य पर फिलहाल इंकार करते हुए कहा कि बेटे को आरेापी नहीं बनाया गया है। विदित है कि दो दिन पहले बूढ़ा तालाब के पास एक लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, जिसमें प्राथमिक जानकारी सामने आई थी कि लेनदेन के विवाद के चलते रानी उर्फ रूबीना परवीन ने अपने बेटे और उसके दोस्त से अपने दूसरे पति आशिक की हत्या की साजिश रखी, जिसे अंजाम दिया गया। इस मामले में दो दिनों की तफ्तीश के बाद मामला खुलकर सामने आया कि इस हत्याकांड को दरअसल रूबीना और उसके दामाद ने मिलकर अंजाम दिया है। इस हत्याकांड में रानी के पहले पति के बेटे का हाथ नहीं है। बहरहाल पुलिस ने भी उसके खिलाफ दर्ज अपराध को हटा दिया है और उसे इस मामले से अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *