सहायक अभियंता और राजस्व निरीक्षक पर होगी कार्रवाई

Posted by

रायपुर/अभनपुर। प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान हुआ. चुनाव को लेकर अभनपुर के गोबरा नवापारा में नगर पालिका में पदस्थ सहायक अभियंता और राजस्व निरीक्षक को नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया था. लेकिन दोनों अधिकारी आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते दिखे.


एक तरफ जहां शांति पूर्ण मतदान को लेकर शहर सहित पूरे प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं. वहीं चुनाव के मद्देनजर गोबरा नवापारा नगर पालिका में पदस्थ सहायक अभियंता अनुप सोनी को नोडल अधिकारी और राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था. लेकिन दोनों अधिकारी चुनाव के दिन यानी 17 नवंबर को अपने ड्यूटी से लापता नजर आए. दोनों अधिकारी घर पर आराम फरमा रहे थे, जिसके चलते नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों में अव्यवस्था का अलाम रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *