आदवानी महाविद्यालय, बिरगांव में छात्रों की मूलभूत समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन…

Posted by

 

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा आज आदवानी महाविद्यालय, बिरगांव में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। 
 
लंबे समय से विद्यार्थियों द्वारा शीतल पेयजल, स्वच्छता एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की कमी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष निम्न प्रमुख मांगें रखीं—
कक्षा 9वीं से 12वीं (सभी विषयों) के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण कर आधुनिक शिक्षण प्रणाली के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर NSUI बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रितिक देवांगन ने कहा—
“छात्रों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते शीतल पेयजल, बैठने की व्यवस्था और आधुनिक शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई, तो NSUI छात्रों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। हम विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।”
 
NSUI ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन समस्त छात्र-छात्राओं के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
रितिक देवांगन — बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष
अजय बंजारे — ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष
मुंशाद अली — जिला उपाध्यक्ष
शाहिद खान — NSUI प्रदेश प्रवक्ता
लवी बंजारे — कार्यकर्ता
करण शर्मा — कार्यकर्ता
राजा वर्मा — कार्यकर्ता
दीपक राजपूत — कार्यकर्ता
लोकेश धेवर — कार्यकर्ता
दिव्यन राय — कार्यकर्ता
राकेश गेंडले — कार्यकर्ता
अजय देवांगन — कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *