जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री साहू

Posted by

दुर्ग। जिले के भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में आज जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री साहू ने जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हरेली तिहार को किसानों का तिहार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में आज से तिहार मनाने की शुरुवात होती है। विकास के साथ मानवता की विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने सरकार पहल कर रही है। छत्तीसगढ़ी बोली भाखा तीज तिहार में बड़ी मिठास है। आज छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का भी शुभारम्भ होने जा रहा है। यहां के खेलों में भी अपनत्व की भावना है। आप सभी गर्व के साथ छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को अपनाएं। मंत्री जी ने सभी को हरेली तिहार की बधाई व शुभकामनाए दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। हरेली छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औऱ प्रथम त्यौहार है। आज इस शुभ अवसर पर पारम्परिक खेलो का जिसे छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का नाम दिया गया है, शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने आह्वान किया। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने सरकार का अभिनव पहल है। सही मायने में अब भिलाई की पहचान मिनी भारत के रूप में झलक रही है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल ने स्वागत भाषण में हरेली तिहार मनाने व छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी। कार्यकम के अंत मे नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास ने आभर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंत्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *