मुंबई : कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच उनकी दूसरी बड़ी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर अपडेट आई है, जो मूवी की रिलीज डेट से जुड़ी हुई है।कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 इस साल बड़े क्लैश की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस को लेकर उथल-पुथल मच जाएगी। कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3 ? भूल भुलैया एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। ऐसे में दो सुपरहिट पार्ट देने के बाद दर्शक भूल भुलैया 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो गई थी। मेकर्स भूल भुलैया 3 का काम तय शेड्यूल पर खत्म करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने वादा किया है कि वो दिवाली पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। हालांकि, भूल भुलैया 3 की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अगर दिवाली पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि ये स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन पुष्पा द रूल से क्लैश को बचाने में रिलीज डेट में बदलाव किया गया। कौन उठाएगा नुकसान ? सिंगम अगेन को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को आगे खिसका कर अब दिवाली पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों दिवाली पर रिलीज होती हैं, तो बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों फिल्मों पर मेकर्स काफी पैसा लगा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि इस टक्कर में अजय देवगन और कार्तिक आर्यन में से किसकी फिल्म घाटा सहेगी और कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले जाएगा।

-

गांजा बिक्री करने की फिराक में घुमते नागपुर (महाराष्ट्र) की 02 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार…
by
-

दिल्ली की सड़कों पर उतरा जन-आक्रोश: वोट चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की…
by
-

लोकतंत्र का जन-आक्रोश दिल्ली की सड़कों पर, रामलीला मैदान की गूंज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू – दीपक बैज
by

Recent Posts
-

गांजा बिक्री करने की फिराक में घुमते नागपुर (महाराष्ट्र) की 02 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार…
-

दिल्ली की सड़कों पर उतरा जन-आक्रोश: वोट चोरी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की…
-

लोकतंत्र का जन-आक्रोश दिल्ली की सड़कों पर, रामलीला मैदान की गूंज से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू – दीपक बैज
-

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायु सेना के शानदार हवाई प्रदर्शन ने भरा रोमांच…


Leave a Reply