सैकड़ों सालों के संघर्ष के बाद शुभ मुहूर्त आया जब बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और उन्होंने इसकी आधारशिला भी रखी। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। भूमि पूजन में 9 शिलाओं का पूजन किया गया। इसके लिए पूरी अयोध्या को सजाया गया था और राम नगरी भक्ति और उल्लास के रंग में डूबी हुई थी। हर छत पर भगवा पताका लहरा रही थी और झिलमिलाते दीपक रामलला की आगवानी को आतुर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को राम मंदिर भूमि पूजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदियों का इंतजार खत्म हो गया और अब राम जन्मभूमि मुक्त हो गई। टाट की जगह अब मंदिर में रहेंगे भगवान राम। अब भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा।





Leave a Reply