कारोबारी ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा कर दे दी जान

Posted by

बिलासपुर :  सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान बिलासपुर के एक कारोबारी ने सोमवार देर रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसने कई प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, लेकिन कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। रतनपुर निवासी अनिल गुप्ता (47) पिता माखनलाल गुप्ता यहां श्रीराम प्लाजा में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका सिटी कोतवाली के बगल में ही प्रॉपर्टी का कारोबार है। सोमवार देर रात वह अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर लोग बाहर दौड़े तो देखा अनिल का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक उनके हाथ व गले की नस भी कटी हुई थी। आशंका है कि पहले धारदार किसी चीज से खुदकुशी की कोशिश की होगी। इसमें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कूद कर खुदकुशी कर ली। कोरोना की आशंका के चलते पुलिस ने भी मुश्किल से शव को उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *