लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी इस आदेश के तहत कुल 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कसावट और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

इस तबादला सूची में कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजभवन सुरक्षा जैसे अति-संवेदनशील विभागों में भी नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








Leave a Reply