कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे

Posted by

उत्तर प्रदेश। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंचे। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित “संविधान सम्मान सम्मेलन” में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। यह आयोजन ह्यूमन राइट लीगल नेटवर्क की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "नागरिक समाज संविधान बचाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं…आज राहुल गांधी ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में भाग लेने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *