कांग्रेस की बैठक आज भी, इन सीटों पर फिर होगी चर्चा

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को सभी सीटों पर चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने एक भी उम्मदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कई सीटों पर पेंच फंस गया है।

 
जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेश समेत सभी मंत्रियों के नाम तय है। विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई विधायकों के नाम भी शामिल है। बचे हुए सीटों पर आज फिर चर्चा होगी। जिसकों लेकर छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे।
 
आपको बता दें कि उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कल ष्टश्वष्ट की बैठक हुई। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, समेत मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। इसके साथ ही सीएम भूपेश और टीएस सिंह देव भी शामिल थे। ष्टश्वष्ट की बैठक के बाद टीएस सिंह देव ने कहा कि 90 सीटों पर चर्चा हुई है। पूरी जानकारी रखी गई है। एक दो दिन में फाइनल स्थिति सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *