कांग्रेस ने की अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है. 25 जिला अध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, 40 प्रदेश महासचिव समेत 78 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन, सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 
12 जून 2023 को अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की थी व उनका साक्षात्कार लिया था. इसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *