मंत्रियों के विभाग का बटवारा आज-कल में कभी-भी

Posted by

रायपुर। मंत्रियों को विभाग के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज या कल सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रियों के विभागों का आदेश जारी कर सकता है. सीएम विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की सूची गवर्नर हाउस भेज दी है।

 
राज्यपाल ने साइन कर फालन को सामान्य प्रशासन विभाग के पास भिजवा दिया है. अब जल्द ही मंत्रियों के विभागों को लेकर घोषणा हो सकती है। खबर है कि राज्यपाल के दस्तख़त के बाद फाइल को राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग जल्द इसका आदेश जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *