एग्जिट पोल

Posted by

रायपुर। एग्जिट पोल आज शाम 5.30 को सभी न्यूज़ चैनलों में दिखाई जाएगी। जनता से रिश्ता के पाठक रोशन साहू (मोखला) ने ई मेल पर एक कविता भेजा है.


।। एग्जिट पोल ।।
हो गया मतदान खत्म ,टी वी चैनल लिए खोल।
गहमागहमी फिर शुरू हुई देख के एग्जिट पोल।।
मैनेज करने में हैं माहिर बी पी कैसे कंट्रोल करें।
डर है कहीं न खुल जाए उनका मैनेजिंग पोल ।।


बातों बातों में निकल पड़ेगी कई-कई ऐसी बात।
वोट बैंक धरम मज़हब फिर आखिर जात-पात।।
उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम मध्य का भी विश्लेषण।
मुंह फाड़ दावे कर न थकेंगे बीत जाए चाहे रात।।

देख-देख जनता हारी चैनल-चैनल जूतम पैजार।
वाद प्रतिवाद घात आघात का गर्म हुआ बाजार।।
पंचम स्वर चिल्ल पौं में एंकर भी न चुप बैठ रहे।
परिणाम जल्दी ही आएगी दिल से ना लेना यार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *