पूर्व IPS को मिली 20 साल की जेल, इस मामलें में हुए थे गिरफ्तार

Posted by

पालनपुर। पालनपुर के 1996 एनडीपीएस मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट दोषी करार दिया गया है. उन्हें आज पालनपुर सेशन कोर्ट में पेश किया गया था. पालनपुर के द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने पालनपुर के 1996 के एनडीपीएस मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 20 साल के कठोर कारावास और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. बताते चलें कि संजीव भट्ट के खिलाफ चल रहा ड्रग्स से जुड़ा ये मामला लगभग 28 साल पुराना है. ये मामला सुमेर सिंह राजपुरोहित की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था।  केस पालनपुर के होटल लाजवंती में लाई जा रही दवाओं के बारे में मिली जानकारी, छापेमारी और ड्रग्स की बरामदगी से जुड़ा है. संजीव भट्ट पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले में राजस्थान के एक वकील को गलत तरीके से फंसाया था. संजीव भट्ट इन दिनों जेल में बंद हैं. उन पर कई अन्य गंभीर आरोप भी हैं. वह अप्रैल 2011 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का आरोप लगाया था. इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *