प्रेस की बिल्डिंग में लाखों के सामान की चोरी, केस दर्ज

Posted by

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में स्थित जनता से रिश्ता प्रेस की नई बिल्डिंग में बीती रात चोरी बीती रात हुई। जनता प्रेस की बिल्डिंग में इलेक्ट्रिक सामान लोहे के सामान चोरी हो गई है। मामलें में पीडि़त पकड़ ने आशंका जताया है कि बीती रात ही खम्हारडीह इलाके के आसपास के बस्ती में रहने वाले लोगों ने ही चोरी की है। लेकिन इस मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामलें में अपराध दर्ज कर लिया गया है। ऐसे बीच सडक़ पर खम्हारडीह थाना से थोड़ी ही दूर पर प्रेस के दफ्तर से लाखों रुपए के सामानों की चोरी होना कही ना कही पुलिस की ततपरता पर सवाल भी उठाता है। कड़ी मशक्क्त करने के बाद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद पुलिस ने प्रेस की बिल्डिंग में हुई लाखों की चोरी के मामलें में अपराध दर्ज किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *