सुदूरवर्ती क्षेत्र खोंड में हुआ स्वास्थ्य शिविर

Posted by

सूरजपुर। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के दिशा निर्देशन में बीएमओ डॉ. बंटी बैरागी के नेतृत्व में स्वयं उपस्थित होते हुए ओडग़ी ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्र खोंड के कन्या प्री मैट्रिक छात्रवास व कन्या हाई स्कूल में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजित हुआ, 80 छात्राओ का स्वास्थ्य जाँच कर उपचार व निदान किया गया। जिसमें स्वास्थ्य के बारे में जन जागरूकता किया गया, मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई, इस बीच खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी, एनईएलपी  प्रभारी यू.आर. ध्रुव, सहायक ग्रेड श्री सुरजीत कुमार, कन्या छात्रावास अधीक्षक, अन्य सभी स्टाफ अधिकारी, कर्मचारी सहित स्कूल, छात्रावास के सभी छात्राओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *