रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-46 सीट मिलने का अनुमान. कांग्रेस को 40-50 सीट का अनुमान. मतलब वहां किसी को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. ऐसे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं.
छत्तीसगढ़ में 16,270 लोगों को सर्वे में शामिल (सैंपल साइज) किया गया था. छत्तीसगढ़ में दो हिस्सो में वोटिंग हुई थी. पहले हिस्से में बस्तर (नक्सल प्रभावित हिस्से) में मतदान हुआ था.
एग्जिट पोल आने के बाद टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से बातचीत की. क्या इस बार टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे? इसके जवाब में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “हाईकमान जिन्हें कहेंगे… हमने आपस में सभी राज्य नेताओं के साथ बात भी की है, सभी की यह राय है कि जो हाईकमान निर्णय लेंगे…”\







Leave a Reply