मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान..देखें VIDEO..

Posted by

नई दिल्ली। कोलकाता में एक रेप केस को लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन डॉक्टरों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टरों से बातचीत के लिए खुद पहुंची थीं और दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करती रहीं, परंतु डॉक्टर बातचीत के लिए नहीं आए। ममता बनर्जी ने इसके बाद राज्य की जनता से माफी मांगते हुए कहा, “मैं बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं कि हम डॉक्टरों को काम पर वापस नहीं ला सके।” मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में इलाज न मिलने के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मैंने तीन बार डॉक्टरों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई बैठक नहीं हो सकी। अब अगर कोई बातचीत होगी तो मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ होगी।” ममता बनर्जी ने आगे कहा कि कुछ लोग उनकी कुर्सी छीनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सत्ता की भूख नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मुझे सत्ता का लालच नहीं है।” ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बाहर से निर्देश मिल रहे हैं कि वे बातचीत न करें। 

उन्होंने यह भी कहा, “बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी कि आज इस मुद्दे का समाधान निकल जाएगा, लेकिन डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके। मैं जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।” ममता बनर्जी ने बताया कि वह दो घंटे तक बैठक के लिए इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई डॉक्टर उनसे मिलने नहीं आया। अब आगे की बैठक मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ ही होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (12 सितंबर) को कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इस्तीफा देने की बात कही. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ”वो मेरी कुर्सी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है.” ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी, आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं उनसे माफी चाहती हूं कि हम डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके। 
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ज्यादातर लोग बैठक करना चाहते थे, लेकिन एक-दो लोगों को बाहर से निर्देश आ रहे हैं कि बातचीत मत करो. सीएम ने कहा कि मैंने उन सभी जूनियर डॉक्टर को माफ़ कर दिया, जो नबान्ना के दरवाजे से बिना बैठक किए लौट गए. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आने को कहा था, फिर भी नहीं आए। 
ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से 27 मरीजों की मौत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रिश्ड़ा में विक्रम नाम के एक लड़के की इलाज न मिलने से मौत हो गई. उन्होंने कहा, ”उसकी मां ने उसे किडनी दी थी. उसे इलाज चाहिए था, जो नहीं मिला और उसकी मौत हो गई. उनके परिवार को लिए हम एक मोमबत्ती नहीं जलाएंगे. कई लोग बिना इलाज घरों में भी मारे गए हैं.” 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *