शिक्षक भर्ती में अनियमितता – संजय श्रीवास्तव

Posted by

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने राज्य शासन के 12489 शिक्षक भर्ती मामले में अनियमितता का आरोप लगाया। आज छत्तीसगढ़ बी.ईडी एवं डी एड संघ के प्रदेश अध्यक्ष दाऊद खान के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार लगातार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है पहले पी एस सी घोटाला उसके पश्चात पुलिस की भर्ती में धांधली हो चुकी है एससी एवं एसटी वर्ग के छात्र अनियमितता को लेकर नग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में शिक्षकों के 12489 शिक्षक भर्ती में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है इस पूरे प्रकरण में विषयों की बाध्यता को भी समाप्त किया जा रहा है। छात्र संघ के सदस्यों ने आज उपरोक्त संबंध में भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव को अपना ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बी.ईडी  बी.ईडी संघ के अध्यक्ष दाऊद खान, ललित साहू पुखराज डेहरिया, वेद प्रकाश शर्मा, शान पांडे, छत्रपाल मनीष देवांगन महेंद्र चंद्रसेन हरिकिशन विमल तिवारी साथ ही प्रदेश के अन्य संगठन के पदाधिकारी धनु राम साहू ,दिलीप डोमन रक्षक लोमस पंकज भूषण साहू, सुदर्शन साहू रोहित निर्मलकर वासुदेव दांडिया बृजेश यादव अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *