जानलेवा हमला करने वाले आरोपी तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कूल 02 गिरफ्तार…

Posted by

घटना कारित होने के चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी तथा अपचारी बालक को।

पतासाजी के दौरान पुलिस टीम द्वारा 80 से अधिक सी सी टी वि कैमरों के फुटेजो का किया गया अवलोकन।
 
 रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी सनत यदु ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह विकाश नगर गुढियारी में रहता है, प्रीटिंग प्रेस में ऑपरेटर काम करता हूँ। दिनांक 08.03.2026 को सुबह लगभग 05 बजे ड्युटी करके प्रार्थी अपनी सायकल से अपने घर जा रहा था कि छ.ग. धर्मकांटा के पास उरला पहुँचा था, कि लगभग 05:30 बजे से 06:00 बजे के मध्य एक स्कूटी में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर प्रार्थी को धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से पीठ में वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 109(1), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबध किया गया ।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी के गिरफ्तार लेने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया, साथ ही मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंद घंटों के भीतर प्रकरण में आरोपी राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया ।
 
   घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। 
 
जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू तथा 01 नग दोपहिया वाहन जप्त कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। 
 
गिरफ्तार –
01. राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी पिता विनोद सिंह नेताम उम्र 18 साल निवासी ए एच पी कॉलोनी थाना उरला रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *