कालीबाड़ी इलाके में गैंगवार, रवि और मुकेश के गुर्गों के बीच चाकूबाजी…

Posted by

 

रायपुर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। लगातार लूटपाट, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई। जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दो गुटों के बीच विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *