प्रमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, पीडि़ता नहीं करना चाहती कोई कार्रवाई

Posted by

बालोद। एक युवक द्वारा युवती की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को कहते देखा जा रहा है कि, लडक़ा किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर लडक़ी से नाराज था. जिसके बाद लडक़े ने गुस्से में गाली देते हुए लडक़ी पर कई थप्पड़ बरसाए. हालांकि, युवती ने कई दफा रोकने की कोशिश भी की. लेकिन लडक़ा लगातार उसे पीटता रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों जिले के खेरथा शासकीय महाविद्यालय की छात्र-छात्रा है और वीडियो में दिखाई दे रहा। घर युवक का बताया जा रहा है। डोंडी लोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि, युवती युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है. उसने महाविद्यालय को आवेदन दिया है, जिसकी एक कॉपी थाने को भी दी गई है. आपसी स्नेह संबंध है लडक़ी ने मामलें में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। कॉलेज वालों ने इंटरनल इन्क्वारी के लिए जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *