महाराष्ट्र : आइसक्रीम के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, महिला ने ऑनलाइन किया था आर्डर…

Posted by

मुंबई आइसक्रीम मामला :- महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी कटी हुई उंगली का टुकड़ा मिला। महिला ने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है की आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में भेजा है। इसके बाद पुलिस ने यम्मी आइसक्रीम (Yumi Ice Cream company) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 
 
 
महिला ने दावा किया है कि उसने यम्मी आइसक्रीम से ऑनलाइन इस आइसक्रीम को ऑर्डर किया था। इतना ही नहीं उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी और तभी उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है और उसने देखा तो उसमें इंसान की कटी हुई उंगली थी। इसके बाद महिला हैरान रह गई और तुरंत मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप के जरिए आइसक्रीम ऑर्डर की थी। हालांकि, उसे इसका अंदाजा नहीं था कि इस आइसक्रीम की वजह से उसके होश उड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक महिला ने बताया कि उसे आइसक्रीम में 2 सेंटीमीटर लंबी इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला था।
 
 
इस मामले में अब मलाड पुलिस ने कहा, “मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। इसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *