मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा…

Posted by

 

रायपुर। BSUP कालोनी मरीन ड्राईव में सरप्राईज चेकिंग की गई। विवरण यह है कि बीएसयुपी कालोनी मरीन ड्राईव में कुल 40 ब्लाक व 640 क्वाटर हैं । आज दिनांक – 15/ 02/26 के प्रातः करीब 04.00 बजे 36 की संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी (महिला) के द्वारा बीएसयुपी कालोनी मरीनड्राईव का सघन चेकिंग कर वहां निवासरत लोगों का वेरिफिकेशन किया गया तथा परिवार में कितने लोग हैं कहां से आए है क्या – क्या काम करते है। सभी का जानकारी लिया गया साथ ही वहां निवासरत लोगों की गाड़ियों का नाम नंबर नोट कर गाड़ियों का कागजात थाना लाकर दिखाने हेतु नोटिस दिया गया । संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसयुपी कालोनीवासियों की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त श्री रमाकांत साहू (मध्य जोन) तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया था।जिसमे कालोनीवासियों ने 03 समस्याएं बतायी थी 01 कालोनी व देवारपारा के बीच का दीवार टुटा होना जिससे असामाजिक तत्वों का कालोनी में प्रवेश होता है। 02 शिकायत करने हेतु कोईसंपर्क नंबर का न होना। 03 सीसीटीवी कैमरे लगवाना। उपरोक्त शिकायतों में से (01 व 02) शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रयास जारीहै। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता लगातार पेट्रोलिंग व असामाजिक तत्वोंपर लगातार कार्यवाही, नशे के खिलाफ लगातार अभियान होने के कारण प्रातः चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *