राज मिस्त्री की घर निर्माण के दौरान मौत

Posted by

रायगढ़। छज्जा गिरने से राज मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे धरमजयगढ़ शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
शव को पोस्टमार्टम के भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ के मुस्लिम पारा निवासी कीर्ति जेप्स के यहां छज्जे पर खड़ा होकर पोड़ी निवासी सुरेंद्र यादव जोड़ाई का कामकर रहा था। इसी दौरान छज्जा भर भराकर उसके ऊपर गिर गया। मिस्त्री सुरेंद्र के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *