मैकेनिक गैरेज में बदमाशों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ की घटना को दिए अंजाम

Posted by

दुर्ग। जिले में भिलाई तीन थाना अंतर्गत मैकेनिक गैरेज के बाहर खड़े पांच वाहनों के सारे कांच किसी अराजक तत्व ने फोड़ दिए। यह घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। जैसे ही लोगों ने यह सब देखा काफी आक्रोषित हो गए। उन्होंने भिलाई तीन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।


पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली है कि सुबह – सुबह किसी ने गैरेज के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। जिन वाहनों में तोड़फोड़ की गई है उसमें तीन एक्सयूवी, एक मारुति कार और एक टाटा मैजिक शामिल है। भिलाई-3 पुलिस का कहना है कि वो आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *