रायपुर में मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार

Posted by

रायुपर। प्रार्थी यमन वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्लम्बर मिस्त्री का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 16.07.2023 को उरकुरा मिस्त्री काम करने गया था। कार्य बाद जब वापस घर जाने के लिये रेल्वे स्टेशन जा रहा था कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास पहूंचकर मोबाईल फोन पर बात कर रहा था, कि उसी समय शाम करीबन 06.00 मोटर सायकल क्रं सीजी/04/एनबी/0294 से अमनदास मानिकपुरी नामक व्यक्ति प्रार्थी के पास जाकर उसका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 609/23 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस द्वारा घटना एवं आरोपी के संबंध में प्रार्थी विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी अमनदास मानिकपुरी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अमनदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *