गोपनीय सैनिक के फेर में नक्सलियों ने की 2 युवकों की हत्या

Posted by

दंतेवाड़ा : गोपनीय सैनिक मानकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, इतना ही नहीं उनके परिजन को भी बेरहमी से पीटा। नक्सलियों ने सड़क पर फेंके गए शवों के पास बैनर लगाकर उन्हें गोपनीय सैनिक बताया है। उधर पुलिस ने मारे गए ग्रामीणों के सैनिक होने से इनकार किया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। परिजन मारे गए युवकों में से एक की शादी तय कर लौट रहे थे।

किरंदुल थानाक्षेत्र के तोकापारा निवासी अशोक कुंजम की शादी तय करने के लिए बीजापुर के डूडी टुन्नार गए थे। वहां से लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने हरेली गांव के पास उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बंदा कुंजम, अशोक कुंजम सहित उनके परिजन से मारपीट शुरू कर दी। नक्सलियों ने अशोक कुंजम और बंदा कुंजम की हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने एक बैनर भी लगा दिया। इसमें दोनों को गोपनीय सैनिक बताया गया। साथ ही लिखा है कि इनकी हत्या के लिए एसपी अभिषेक पल्लव जिम्मेदार है। घटना के बाद से आसपास के गांव के ग्रामीणों का गुस्सा नक्सलियों पर फूट पड़ा। सभी ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोनों युवकों के शवों को भी थाने लाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी नक्सलियों को लेकर आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *