मुंबई : टीवी एक्टर समीर शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित प्लैट में उनका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि समीर शर्मा ने दो दिन पहले किचन में पंखे से फांसी लगाई है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। समीन शर्मा ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ते है प्यार के में कुहू के पिता की भूमिका निभाई थी और इसके उन्हें खासा नाम मिला था। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 44 साल के समीर शर्मा की लाश सबसे पहले वॉचमैन ने देखी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ये रिश्ते है प्यार के के अलावा समीर शर्मा ने कहानी घर घर की, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी, ज्योति और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।





Leave a Reply